Lifestyle Desk : गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए देसी उपाय सच में ज्यादा असरदार होते हैं. ऐसे में छाछ, बेल शरबत, आम पन्ना जैसे ड्रिंक शरीर को ठंडा रखते हैं. लेकिन ऐसी ही एक और ड्रिंक है सौंफ का शरबत. ये एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडक देता है और पाचन भी सुधारता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके फायदे.

सौंफ का शरबत बनाने की विधि
सामग्री
चम्मच सौंफ-2 बड़े
चीनी या मिश्री -1–2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी-1 गिलास
पुदीने की पत्तियां -4–5
नींबू का रस -½ छोटा चम्मच
कुछ बर्फ के टुकड़े
विधि
सौंफ का शरबत बनाने के लिए सौंफ को 2–3 घंटे (या रातभर) पानी में भिगो दें. भीगी हुई सौंफ को मिक्सर में पीस लें. इस पेस्ट को छानकर उसका पानी अलग कर लें. अब इसमें चीनी या मिश्री मिलाएं और अच्छी तरह घोलें. चाहें तो पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालें. बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
सौंफ का शरबत पीने के फायदे
शरीर को देता है ठंडक
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह लू और गर्मी से बचाव करता है.
पाचन में करता है सुधारता
यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है.
डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है.
आंखों के लिए फायदेमंद
सौंफ का सेवन आंखों की जलन और थकान कम करने में सहायक होता है.
मुंह की बदबू दूर करता है
इसका प्राकृतिक फ्रेशनर असर सांस को ताजा रखता है.
जरूरी टिप्स
- ज्यादा मीठा न डालें, वरना यह हेल्दी ड्रिंक कम फायदेमंद हो सकता है.
- सुबह या दोपहर में पीना ज्यादा लाभकारी होता है.
- रोजाना 1 गिलास पर्याप्त है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

