यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बड़ा हमला हुआ, जहां एक बंदूकधारी ने सुपरमार्केट में घुसकर गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था, जिसे बाद में सुरक्षा बलों ने मार गिराया। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है और करीब 10 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
बच्चे समेत कम से कम 10 लोग घायल
कीव पुलिस ने टेलीग्राम पर बताया कि यह घटना शहर के दक्षिणी होलोसीव्स्की जिले में हुई। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हमलावर ने राहगीरों पर गोली चलाई और फिर सुपरमार्केट में घुस गया। इसके बाद उसने कई लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान विशेष बलों ने संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने गोलीबारी कर दी। इस दौरान पुलिस की संदिग्ध से मुठभेड़ हुई, जिसमें हमलावर मारा गया।
बंधकों को सुरक्षित निकाला गया
हमले के दौरान आरोपी ने सुपरमार्केट में कई लोगों को बंधक बना लिया था। बाद में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए 4 बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को के अनुसार, हमलावर पहले एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी करता हुआ सुपरमार्केट में घुसा था, जहां लगातार फायरिंग की आवाजें सुनी गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल फोर्स की टीम को मौके पर भेजा गया। यह कार्रवाई शहर के दक्षिणी हिस्से होलोसीवस्की जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान हमलावर को मार गिराया गया। हालांकि, उसने यह हमला क्यों किया, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने तेजी से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

