शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की मिनी मुंबई इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद मामले में आज कमेटी के सामने पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान पेश होंगी। कमेटी फौजिया शेख अलीम, रुबीना खान से इंदौर वंदे मातरम विवाद पर जवाब तलब करेगी। आज देवास में पूरे मामले को लेकर बैठक हो रही है।
बीजेपी विधायक के जज को फोन करने का मामलाः संजय पाठक को नहीं मिली राहत, आज हाईकोर्ट में
कमेटी में संजय दत्त और उषा नायडू शामिल
मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त और उषा नायडू जवाब तलब करेंगे। मामले को लेकर बनाई गई कमेटी में संजय दत्त और उषा नायडू शामिल है। इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, केके मिश्रा, अमीनुल खान सूरी को भी बुलाया गया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कमेटी बनाई थी। मामले की पूरी रिपोर्ट एक हफ्ते में देना है। फौजिया शेख अलीम, रुबीना खान दोनों पार्षदों पर निगम की सामान्य सभा में वंदेमातरम गाने से इंकार का आरोप लगा था।
BJP विधायक के धमकी वाले वीडियो पर सियासतः जीतू पटवारी ने लिखा- नया भारत में सत्ता के नशे में
यह था मामला
इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद 8 अप्रैल 2026 को बजट सम्मेलन के दौरान शुरू हुआ, जब कांग्रेस की दो महिला पार्षदों ने राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार कर दिया था। यह मामला अब कानूनी और राजनीतिक रूप ले चुका है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान ने इस्लाम का हवाला देते हुए ‘वंदे मातरम’ गाने से मना कर दिया था। इसके बाद सदन में भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध किया था। भाजपा पार्षदों की शिकायत और घटना के वीडियो के आधार पर इंदौर पुलिस ने दोनों पार्षदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) (समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

