मुंबई में ड्रग्स ओवरडोज से दो लोगों की मौत के बाद मुंबई पुलिस का एंटी नारकोटिक्स सेल पूरे एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में ठाणे जिले के टिटवाला इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 5000 एमडीएमए (MDMA) गोलियों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने कथित ‘ड्रग्स क्वीन’ ए पॉल को गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जांच के मुताबिक आरोपी महिला ठाणे के टिटवाला में बैठकर मुंबई में ड्रग्स सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चला रही थी.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ए पॉल शहर के ड्रग्स कारोबार में अच्छी पकड़ बना चुकी थी और कई सप्लायर्स व पेडलर्स से उसका सीधा संपर्क था. जांच में पटा चल है कि, इस धंधे में आने से पहले ए पॉल बतौर बार डांसर काम किया करती थी. उसने इस धंधे के जरिये करोड़ों कमाए. फिलहाल वह करोड़ों के एक आलिशान घर में रह रही थी.शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है.

5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद
पुलिस ने इस मामले में टिटवाला स्थित ए पॉल के आलिशान घर में छापा मारकर करीब 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कीं. इन गोलियों की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा बताई जा रही है. इस पूरे मामले की शुरुआत साकीनाका से हुई छापेमारी से जुड़ी है. पुलिस ने सबसे पहले 200 एक्स्टेसी गोलियों के साथ इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने सुफियान नाम के एक शख्स का नाम बताया, जो इस रैकेट का अहम कड़ी था. इसके बाद पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और धीरे-धीरे जांच टिटवाला तक पहुंच गई. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने ए. पॉल तक पहुंच बनाई.
पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन दिनों तक तकनीकी सबूत जुटाए. लोकेशन ट्रैकिंग और सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की गई. आखिरकार टीम टिटवाला स्थित उसके घर तक पहुंची और शनिवार रात छापा मारा गया. जब घर की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिस टीम भी चौंक गई.

ओवर कॉन्फिडेंस में फंसी ए पॉल
आरोपी महिला को इस बात का पूरा भरोसा था कि पुलिस उसके घर तक नहीं पहुंच पाएगी. इसी वजह से उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही छिपाकर रखा था. बरामद एक्स्टेसी गोलियों पर मर्सिडीज और डॉलर जैसे चिन्ह बने हुए थे. इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले में भी इसी तरह के चिन्ह वाली गोलियां मिली थीं. पुलिस को आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड भी मिले हैं. जांच में पता चला है कि वह ड्रग्स सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करती थी, ताकि पुलिस को ट्रैक करने में मुश्किल हो. फिलहाल पुलिस इन सभी मोबाइल और सिम कार्ड के डेटा की जांच कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और बड़े सप्लायर का खुलासा हो सकता है.
और भी गिरफ्तारियां सम्भव
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. अंमली पदार्थ विरोधी विभाग ने जांच तेज कर दी है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि मुंबई और उसके आसपास ड्रग्स नेटवर्क काफी गहराई तक फैला हुआ है. पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है. एंटी नारकोटिक्स सेल की इस कार्रवाई को शहर में ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

