UP Board 10th-12th Result 2026. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं-12वीं का परिणाम (UP Board Result 2026) आज शाम यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होने वाला है. कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है. परीक्षा के नतीजे upmsp.edu.in पर या फिर upresults.nic.in उपलब्ध होंगे. SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा होगी.

बता दें कि 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. कॉपियों की चेकिंग CCTV कैमरे की निगरानी में हुई है. 17 मार्च से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी. जिसके लिए राज्य के 75 जिलों में कॉपी चेकिंग के लिए 254 केंद्र बनाए गए थे. इस साल 54.37 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें कक्षा 10 के लगभग 27.32 लाख छात्र और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : UP WEATHER TODAY : 12 से 4 घर से बाहर ना निकलें, आग उगल रहा सूरज, लू की चपेट में प्रदेश

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UP Board Result 2026)

UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें.
10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें.
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
सब्मिट पर क्लिक करें.
फिर डाउनलोड कर लें.

कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल?

10वीं- 27.32 लाख परीक्षार्थी

12वीं- 27.05 लाख परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड 10-12वीं रिजल्ट चेक करते समय स्क्रीन पर जो सर्टिफिकेट नजर आता है, यह आपकी प्रोविजनल मार्कशीट होती है. इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें. आप यूपी बोर्ड इंटर पासिंग सर्टिफिकेट और 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से भी चेक कर सकेंगे. जब तक स्टू़डेंट्स को स्कूल से ओरिजनल हार्ड कॉपी वाली मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है तब तक यही मार्कशीट आपके सभी कामों में काम आएगी.