Tamil Nadu & Bengal Election 2026 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। लोग काफी देर लाइन में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। वीआईपी लोग भी घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और TVK चीफ विजय (Vijay) वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और कमल हासन (Kamal Haasan) ने भी वोट डाला।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया।
चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और TVK चीफ विजय वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एक्टर अजित कुमार ने चेन्नई के थिरुवनमियूर में वोट डाला
सुपस्टार रजीनकांत ने डाला वोट
सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल में वोट डाला।

कोयंबटूर में बड़ी संख्या में महिला वोटर आईं सामने
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के बीच कोयंबटूर के PSG कॉलेज स्थित मतदान केंद्र की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जहां महिला मतदाताओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर में वोट डाला
तमिलनाडु में BJP उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस सीट पर BJP की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है।
वोट देने के बाद शुभेंदु अधिकारी बोले- सनातन जीतेगा, सनातन की रक्षा होगी
नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार तथा राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने वोट देने के बाद एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘सनातन जीतेगा, सनातन की रक्षा होगी. बंगाल में इस बार बदलाव हो रहा. इस बार परिवर्तन नही होगा तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज की सराहना की, लेकिन साथ ही ‘गुंडागर्दी’ का आरोप लगाते हुए कहा कि हर जगह कुछ उपद्रवी तत्व मौजूद हैं।

उदयनिधि स्टालिन ने डाला वोट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सुबह 7 बजे से सभी 234 सीटों पर वोटिंग जारी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) के प्रमुख चेहरा उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए सभी नागरिकों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

