Rajasthan News: दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय (AICC) में बुधवार को माहौल कुछ बदला-बदला सा था। मौका था ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक का, लेकिन सारी नजरें टिकी थीं राजस्थान के दो धुरंधरों अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर। दरअसल, लंबे समय से चली आ रही सियासी कोल्ड वॉर के बीच जो नजारा दिल्ली में दिखा, उसने सबको चौंका दिया।

जब सचिन ने कहा- सर, स्वागत है
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गाड़ी मुख्यालय पहुंची, ठीक पीछे सचिन पायलट का काफिला भी आ रुका। पायलट ने फुर्ती दिखाई, गाड़ी से उतरे और गहलोत के पास जाकर बड़े ही सम्मान से बोले सर, AICC में आपका स्वागत है। यह सुनकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
गहलोत का मास्टरस्ट्रोक
गहलोत भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए पत्रकारों की ओर इशारा किया और चुटकी लेते हुए कहा ये फोटो जरूरी है। आप लोग इधर-उधर दिखाते रहते हैं, ऐसा कुछ नहीं है। इतना सुनते ही वहां ठहाके गूंज उठे। दोनों नेताओं ने काफी देर तक सहज अंदाज में बातचीत की। चेहरों पर कोई शिकन नहीं थी, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान झलक रहा था। गहलोत का यह बयान उन अफवाहों पर सीधा वार था जो दोनों के बीच ऑल इज नॉट वेल की खबरें फैलाती हैं।
सियासी गलियारों में क्या है चर्चा?
बता दें कि साल 2020 की बगावत और 2023 के धरने के बाद दोनों के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी। लेकिन कल की तस्वीरों ने संकेत दे दिए हैं कि अब पार्टी आलाकमान के निर्देश पर या खुद के तालमेल से, दोनों नेता पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में भी जो कांग्रेसी नेता राजस्थान की राजनीति पर नजर रखते हैं, वे इसे पॉजिटिव शिफ्ट मान रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जबलपुर के बरगी नहर में डूबी तीन लड़कियां: नहाते समय फिसला पैर, सर्चिंग जारी
- नासिक में एक स्वयंभू बाबा ने एक युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार, दैवीय शक्ति का भय दिखाकर करता था ब्लैकमेल
- पुलिस की ईमानदारीः सड़क पर गिरे 22 लाख के गहने, CCTV कैमरे ने देवरानी- जेठानी तक पहुंचाया
- अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली अवैध, जिला उपभोक्ता आयोग ने दिया बड़ा आदेश…
- दुखद: 4 महीने की गर्भवती महिला सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
