राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बेकाबू कार ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान से लगी। शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक शख्स की जान चली गई और उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए । पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, 22-23 अप्रैल की दरमियानी रात 1:30 बजे की है। मृतक नीरज (35 वर्ष) अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ कनॉट प्लेस से वापस अपने घर विश्वास नगर लौट रहे थे। वे विकास मार्ग पर गीता कॉलोनी कट के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो कार ने उनकी पैशन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

उनकी पत्नी सोनम और उनके बेटे व बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। नीरज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सचिन गुलाटी (45) के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-31 का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की छानबीन जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m