UK Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं-12वीं का परिणाम (UK Board Result 2026) आज सुबह 10 बजे जारी होने वाला है। कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है। परीक्षा के नतीजे Uaresults.nic.in पर या फिर उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते है।

2,15,252 छात्रों लिया था भाग

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में इस साल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटर के 1,02,986 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रदेशभर में परीक्षाओं के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। साथ ही 156 केंद्र संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील थे।

पिछले साल राजधानी देहरादून, नैनीताल, (UK Board Result 2026) पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जैसे जिलों का रिजल्ट मजबूत रहा है। वहीं, कुछ दूरस्थ जिलों में भी लगातार सुधार दर्ज किया गया है। साथ ही अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र परिणाम घोषित होने के 21 दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

READ MORE: अयोध्या में तैयार हो रहा उत्तराखंडवासियों का ठिकाना, श्रीराम मंदिर से होगी इतनी दूरी

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UP Board Result 2026)

UK Board की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें।
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सब्मिट पर क्लिक करें।
फिर डाउनलोड कर लें।

READ MORE: मौत के सफर पर तीन दोस्त : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत

उत्तराखंड बोर्ड 10-12वीं रिजल्ट चेक करते समय स्क्रीन पर जो सर्टिफिकेट नजर आता है, यह आपकी प्रोविजनल मार्कशीट होती है। इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें। आप उत्तराखंड बोर्ड इंटर पासिंग सर्टिफिकेट और 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से भी चेक कर सकेंगे। जब तक स्टू़डेंट्स को स्कूल से ओरिजनल हार्ड कॉपी वाली मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है तब तक यही मार्कशीट आपके सभी कामों में काम आएगी।