Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सूरज के तेवर अब जानलेवा होने लगे हैं। रेगिस्तानी इलाकों में तो पारा 44-45 डिग्री को छू रहा है, जिससे दोपहर होते-होते सड़कें सूनी हो जा रही हैं। बाड़मेर और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में तो हाल और भी बेहाल है। लेकिन इस भीषण लू के बीच राहत की एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। अगले 3 दिनों के अंदर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है, जिससे तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन 15 जिलों में लू का अलर्ट,
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के आधे से ज्यादा हिस्से में हीटवेव ने तांडव मचा रखा है। शुक्रवार को बाड़मेर में तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं से लेकर बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी तक भारी लू का अलर्ट जारी किया है। रातें भी अब ठंडी नहीं रह गई हैं, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रशासन ने साफ कह दिया है कि बिना जरूरी काम के दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।
पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की फुहारें!
तपती गर्मी के बीच राहत की उम्मीद एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से जगी है। सूत्रों के मुताबिक, 26 से 28 अप्रैल के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। खासकर बीकानेर संभाग में 26 अप्रैल को बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है, तो पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- पानीपत में बड़ा व्यापारिक फ्रॉड: रईस व्यापारी बनकर 70 से अधिक लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, जनिए कैसे फंसाते थे अपने जाल में
- दूसरे चरण के चुनाव से पहले ED की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई, राशन घोटाले मामले में 9 ठिकानों पर रेड
- 25 साल की फरारी का अंत, भगोड़ा X मुस्लिम सलीम वास्तिक गिरफ्तार, कारोबारी के बेटे की थी हत्या
- MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 36 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देखें सूची
- लालू का बेटा हूं, डराना मत… बंगाल की धरती से तेजस्वी यादव का वो बयान जिसने दिल्ली तक मचा दी खलबली!
