CSK vs GT IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के पहले और सीजन के 37वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीम आमने-सामने है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद CSK ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं। अब GT को इस मुकाबले को जीतने के लिए 159 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

CSK के बल्लेबाज इस मुकाबले में GT के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 8.2 ओवर के बाद 37 रन के स्कोर पर टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इस दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की पारी को संभाला और 74 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचने में मदद की। ऋतुराज के अलावा शिवम दुबे ने 22, जेमी ओवरटन ने 18, कार्तिक शर्मा ने 15 और संजू सैमसन ने 11 रन का योगदान दिया।
GT के लिए गेंदबाजी में कागिसो रबाडा सबसे सफल रहे, जिन्होंने अपने स्पेल में 3 विकेट झटके। उनके अलावा अरशद खान ने 2 विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 सफलता मिली।
CSK और GT की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

