LSG vs KKR IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के दूसरे और सीजन के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंत ने बताया कि टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। मणिमारन सिद्धार्थ की जगह जॉर्ज लिंडे को मौका मिला है। वहीं, कोलकाता ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया था। फिलहाल दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर संघर्ष कर रही हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीतकर 9वां स्थान हासिल किया है, जबकि कोलकाता 7 में से सिर्फ एक जीत के साथ 10वें नंबर पर है। ऐसे में आज अपनी संभावनाओं को जीवंत रखने के लिए दोनों टीमें हर हाल में मुकाबला जीतना चाहेंगी।
बता दें कि LSG और KKR के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस सीजन LSG के लिए घरेलू मैदान कुछ खास भाग्यशाली नहीं रहा है। यहां खेले गए तीनों मुकाबलों में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि इन मैचों में दो मुकाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए और एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज का मैच काली मिट्टी वाली पिच पर खेला जा सकता है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है, जबकि तेज गेंदबाज नई गेंद से शुरुआती ओवरों में प्रभाव डाल सकते हैं। खास बात यह भी है कि इस सीजन अब तक इस मैदान पर 170 रन का आंकड़ा एक बार भी पार नहीं हुआ है।
इकाना स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड

अगर इकाना स्टेडियम के ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो यहां अब तक 25 मैच खेले गए हैं, जिनमें 10 मुकाबले (40%) पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 14 मैच (56%) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। 1 मुकाबला बिना किसी नतीजे के रहा है। टॉस जीतने वाली टीम ने 16 मैच (64%) में जीत दर्ज की है, जबकि टॉस हारने वाली टीम 8 मैच (32%) ही जीत सकी है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 235/6 रहा है, जबकि न्यूनतम स्कोर 108 है। रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर 177/2 दर्ज किया गया है। प्रति विकेट औसतन 27.27 रन और प्रति ओवर 8.69 रन बनते हैं, जबकि पहली पारी का औसत स्कोर करीब 172.88 रन रहा है।
LSG बनाम KKR हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें LSG का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से LSG ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है।
LSG और KKR की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

