CSK vs GT IPL 2026: गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उसी के घर में करारी शिकस्त देते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो साई सुदर्शन रहे, जिन्होंने 87 रन की शानदार पारी खेली।
चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम महज 37 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी संभाली और 60 गेंदों में नाबाद 74 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन तक पहुंचाया। शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया।
गुजरात की ओर से कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को एक-एक सफलता मिली।
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। टीम ने 16.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 162 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज कर ली। साई सुदर्शन ने 46 गेंदों पर 87 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं जोस बटलर ने 39 और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन का योगदान दिया। CSK की ओर से नूर अहमद और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

