महोबा. भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पार्टी में पद देने के बदले “यौन संबंध” की मांग के मामले में नया मोड़ सामने आया है. बीजेपी संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित करने की मांग की है. पार्टी ने भी समिति का गठन कर दिया है. तीन दिन में समिति की रिपोर्ट साने आएगी. सभी को अब समिति की रिपोर्ट का इंतजार है. इधर जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है.

कुशवाहा ने संगठन को एक पत्र भी लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा कि ‘जब से जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ है, विगत एक माह से पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी जी द्वारा कई बार फेसबुक लाइव के माध्यम से भाजपा के विरुद्ध अपनी बातें सार्वजनिक रूप से रखी गई. किंतु दिनांक 26 अप्रैल 2026 की सायंकाल उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से मेरे विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं, वे पूर्णतः निराधार, असत्य एवं तथ्यहीन हैं. महोदय, यह भी अवगत कराना है कि वर्ष 2019 से पूर्व उक्त महिला भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय नहीं थी. वर्ष 2019 में संगठन द्वारा उन्हें सीधे जिला मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया था. वर्तमान जिला कार्यकारिणी के गठन में भी मैंने स्वयं उन्हें पुनः जिला मंत्री बनाया, किंतु इसके उपरांत उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया, जिससे मैंने माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी और जिला प्रभारी संजीव श्रृंगिरिषी जी को अवगत कराया और उनकी सहमति से दीपाली जी का त्यागपत्र स्वीकार किया.’
इसे भी पढ़ें : पद के बदले हमबिस्तर होने की मांग! ‘महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी’ के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
कुशवाहा ने आगे लिखा कि ‘इसके बावजूद मेरे विरुद्ध इस प्रकार के असत्य एवं आधारहीन आरोप लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उक्त आरोपों के माध्यम से मेरी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिससे मुझे एवं मेरे समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा है. मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते सदैव संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और मर्यादा का पालन करता आया हूं. अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के लिए एक विशेष जांच समिति गठित करने की कृपा करें, जिससे वास्तविक तथ्यों का पता चल सके तथा सत्य सभी के समक्ष प्रस्तुत हो सके. मुझे पूर्ण विश्वास है कि निष्पक्ष जांच में सत्य अवश्य सामने आएगा.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

