सुल्तानपुर. डीजे (DJ) के नुकसान तो सभी ने सुने हैं. ज्यादा तेज आवाज कितनी घातक हो सकती है, ये किसी की जान भी ले सकती है, इसका उदाहरण देखने को मिला है. बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में डीजे की आवाज से मौत का मामला सामने आया है. यहां एक दो नहीं बल्कि 140 मौत हुई है. कारण सिर्फ डीजे रहा.

ये घटना बीते 25 अप्रैल की बताई जा रही है. जहां डीजे की आवाज से पोल्ट्री फार्म की करीब 140 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई. सूचना मिलते ही थाने के उपनिरीक्षक ने संज्ञान लिया और डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत की वजहों की पुष्टि की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : ब्रेकअप से आहत युवक ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड को ठहराया मौत का जिम्मेदार, कहा- वो बदल गई

जानकारी के मुताबिक दरियापुर निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी, जिसमें कुड़वार के पूरे राम भद्र पुरवा से बारात आई थी. आरोप है कि बारात में शामिल डीजे का शोर बहुत ज्यादा तेज था. जब डीजे गांव के पास पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा, तो डीजे की तेज आवाज से की 140 मुर्गियों की मौत हो गई. पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे ये घटना हुई.

तेज आवास से दिल का दौरा पड़ने की संभावना- विशेषज्ञ

संचालक ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच उपनिरीक्षक एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था. इधर इस मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि तेज ध्वनि तरंगों के कारण पक्षियों और जानवरों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है.