कानपुर. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. उसके बाद ट्रक सड़क किनारे खाईं में जा पलटा. घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों की लाश का पंचनामा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- महिला विरोधी है भाजपा…अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, महिला आरक्षण को लेकर किया बड़ा दावा

बता दें कि घटना भोगनीपुर थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर बीती रात उस वक्त घटी, जब पिता-पुत्र शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे खाईं में पलटा. पिता-पुत्र ट्रक के नीचे दब गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- पुलिस से बच के कहां जाओगे… ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अब जेल में पीसेंगे चक्की

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पिता-पुत्र को बाहर निकाला. उसके बाद दोनों को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान रामदास और राहुल के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.