दक्षिण पश्चिम दिल्ली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें फूड डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फूड डिलीवरी एजेंट की स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह डाबड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उस हादसे के बाद डिलीवरी एजेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार सुबह 7:35 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि पंखा रोड स्थित डाबड़ी फ्लाईओवर से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर पर एक क्षतिग्रस्त स्कूटर और कार मिली। स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल था, जिसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झारखंड का निवासी था युवक
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। हादसे में शामिल कार का दिल्ली नंबर है और वह डाबड़ी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और फरार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

