लखनऊ। राजधानी के पुलिस मुख्यालय में तैनात ASI ने सुसाइड कर लिया है। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल में जुटी। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मौके से सुसाइड नोट बरामद

यह पूरा राजधानी के अहिमामऊ के सुशांत गोल्फ सिटी का मामला है। जहां पुलिस मुख्यालय में तैनात ASI सतेंद्र वर्मा (34) ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा कि वह साल 2014 में भी काफी परेशान थे, जिसकी जानकारी परिजनों को है। उस समय उन्होंने आत्महत्या के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। सुसाइट नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

READ MORE: हाइवे, हादसा और हाहाकारः ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, मची चीख-पुकार, मां-बाप और बेटे का हाल देख सहम उठे लोग

मां ने लगाए गंभीर आरोप

एएसआई सत्येंद्र वर्मा की मां ने बताया कि डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम में उनके बेटे की पहचान वैदिका मिश्रा नाम की युवती से हुई। दोनों एक दूसरे को चाहते थे लेकिन लड़की के पिता-भाई के विरोध के कारण रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती ने सत्येंद्र से पैसों की डिमांड शुरू कर दी। उसके परिजन लगातार मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे।

READ MORE: मातम में बदली खुशियां: बाइक सवार बदमाशों दूल्हे को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

सुशांत गोल्फ सिटी थाना इंस्पेक्टर के बताया कि एएसआई की मां की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एएसआई के मोबाइल की जांच पड़ताल कर रही है।