तेलंगाना के मेडक जिले से एक हैरानऔर परेशान करने वली खबर आई है। यहां एक युवक पर आरोप लगा है कि उसने लस्सी बनाते समय पानी के साथ पेशाब भी मिलाई। इन आरोपों के सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
क्या है पूरा मामला?
तेलंगाना के मेडक जिले के नरसपुर में लस्सी में पेशाब मिलाने का मामला सामने आने के बाद भारी हंगामा हो गया। मेडक जिले के नरसापुर शहर में हुई इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। आरोप लगे हैं कि लस्सी बेचने वाला लस्सी बनाते समय उसमें पानी के साथ यूरिन भी मिला रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क पर स्थित एक लस्सी जूस पॉइंट पर काम करने वाले एक लड़के को लस्सी बनाते समय उसमें यूरिन मिलाते हुए देखा गया। इससे जनता में गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने दुकान का घेराव कर दिया।
मालिक पर आरोपी को भगाने का आरोप
इस हंगामे के दौरान, दुकान के मालिक ने उस लड़के को वहां से भगा दिया। इसके बाद जब मालिक ने दुकान बंद करके वहां से निकलने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई, जिससे कुछ समय के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई। निवासियों ने मांग की है कि अधिकारी ऐसी दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि वहां साफ-सफाई और सुरक्षा के उचित मानकों का पालन किया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

