सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। जिले आदिवासी युवक और उसके परिवार पर अत्याचार का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां निगाही परियोजना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक को सुरक्षाकर्मियों ने जानवर की तरह हॉकी स्टिक से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाज में आक्रोश है, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पेट भरने के लिए चुन रहा था लकड़ी, मिली बेरहमी
पीड़ित की पहचान अन्नेलाल बैगा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अन्नेलाल अपनी पत्नी के साथ निगाही परियोजना से सटे जंगल में सूखी लकड़ियां बीनने गया था। इसी दौरान वहां तैनात मधुकान कंपनी की सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी मानवीय संवेदना के युवक पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: ‘गब्बर तुमने मुझे बदनाम किया’, प्रेमी की बेवफाई पर नवविवाहिता ने किया LIVE सुसाइड, पति को अवैध संबंध का सच बताने पर दी जान
वीडियो में कैद हुई अमानवीयता
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबस आदिवासी युवक जमीन पर गिरकर रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन ताकत के मद में चूर सुरक्षाकर्मी उस पर ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं। युवक की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मी को उस पर तनिक भी दया नहीं आई।
पुलिस की कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट की तैयारी
नवानगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उस निजी सुरक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है, जिसने इन्हें तैनात किया था। पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है जो वायरल होने के बाद सामने आई है।
ये भी पढ़ें: अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति का अपहरण, लोगों ने पहले पीटा.. फिर पहनाई जूते-चप्पल की माला
आदिवासियों को निशाना बनाने के पहले भी लगे आरोप
जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है मधुकान कंपनी के इन सुरक्षाकर्मियों पर पहले भी आदिवासियों के साथ बर्बरता करने के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी इन लोगों ने समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

