लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब छुपाए नहीं छुप रही है. सत्ता से दूर होने का दर्द और वापस लौटने की घटती संभावनाएं आपको अंदर से विचलित कर रही हैं. यही वजह है कि आप आज उस राजभर समाज से असहज हैं, जो कभी आपकी रैलियों में भीड़ बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था, लेकिन आज अपने हक और सम्मान के साथ सत्ता में बराबरी की भागीदारी कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?
आगे उन्होंने कहा, ओमप्रकाश राजभर को रोकने के लिए आपने एक पूरा “चक्रव्यूह” रचा है, गरीबों की आवाज़ दबाने का. पिछड़ों और अति पिछड़ों को उनका हक न मिलने देने का और सबसे बड़ा आरक्षण के वर्गीकरण को रोकने का, क्योंकि आप अच्छी तरह जानते हैं कि जिस दिन आरक्षण का सही वर्गीकरण हो गया, उस दिन असली हकदारों को उनका अधिकार मिल जाएगा और आपकी राजनीति की जमीन खिसक जाएगी.
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि अखिलेश जी, अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संयम सिखाइए. ओमप्रकाश राजभर के प्रति आपकी राजनीतिक नाराज़गी को राजभर समाज के आम लोगों पर उतारना बंद कीजिए. बाराबंकी के बब्लू राजभर, मऊ में डिम्पल राजभर, सुनील राजभर, देवरिया के सूरज राजभर और कौशाम्बी की बेटी के साथ हुई दरिंदगी, ये सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, बल्कि एक खतरनाक माहौल का परिणाम हैं. जब लगातार एक समाज के खिलाफ जहर घोला जाता है, तो ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं.
इसे भी पढ़ें- योगी जी ये है आपका सुशासन! महिला के घर पर भू-माफियों ने किया कब्जा, सिस्टम भी दे रहा बदमाशों का साथ, आखिर कब मिलेगा न्याय?
इतना ही नहीं, आपके शासनकाल में पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों और गरीबों के खिलाफ जो नीतियां बनीं, उन्होंने सामाजिक न्याय को कमजोर किया और कुछ खास वर्गों तक ही सत्ता और संसाधनों को सीमित कर दिया. लेकिन याद रखिए, राजभर समाज अब जाग चुका है. अपने सम्मान और अधिकार के लिए खड़ा हो चुका है और किसी भी राजनीतिक दबाव या लठैती के सामने झुकने वाला नहीं है. मार्शल समाज राजभर न झुका है, न झुकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

