अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्मार्ट मीटर लगाने की सरकारी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार रविवार को प्रदेशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में किया गया.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे डाली नसीहत
बता दें कि आम आदमी पार्टी के चंदौली इकाई ने भी इस विरोध में सक्रिय भागीदारी निभाई. पड़ाव मंडियां सहित विभिन्न स्थानों पर विरोध दर्ज कराया गया. इसी क्रम में आलिया बिजली सब स्टेशन पर विधानसभा अध्यक्ष गुरु के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ. कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें- भाजपा ने गरीबों की थाली…गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सरकार पर भड़के सपा विधायक, महंगाई को लेकर कर दिया बड़ा दावा
पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर योजना के जरिए आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं. साथ ही योजना को आम जनता के हितों के खिलाफ बताया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

