लखनऊ. सूबे की सियासत में वार-पलटवार को दौर जारी है. एक ओर अखिलेश यादव हैं और दूसरी ओर से सरकार को दोनों डिप्टी सीएम सपा सुप्रीमो पर हमलावर है. इन सबके बीच एक बार फिर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर सियासी तंज कसा है और साफ कहा है कि 2024 तक मुख्यमंत्री बनने का सपना भूल जाएं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे डाली नसीहत

सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, आपके इशारों पर मर्यादा लांघकर ‘फर्जी पीडीए’ परोसने वालों को उत्तर प्रदेश की जागरुक जनता भली-भांति पहचानती है. सदन में आपकी भाषा और आचरण ही आपके समर्थकों की शैली और व्यवहार में साफ़-साफ़ दिखाई पड़ते हैं और यही आपकी राजनीति की असल फितरत भी बेनकाब करते हैं.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘लूट’ की योजना! स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ लोगों का गुस्सा, AAP ने प्रदर्शन करते हुए सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

साफ है कि 2027 क्या, 2047 तक भी सैफई परिवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा. सपा का पूरा इतिहास अराजकता, जुल्म और गुंडागर्दी के काले पन्नों से भरा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता अब दोबारा स्वीकार करने वाली नहीं है. उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलेगा और सुशासन कायम रहेगा.