दीपक कौरव, नरसिंहपुर। ठेमी थाना क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा मामला करकबेल का है जहां एक शराब कारोबारी की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। महिलाओं और युवकों द्वारा कारोबारी को लात, जूतों और बेल्ट से पीटा गया है और इसके बाद एक गाड़ी में डालकर उसे सुनसान इलाके में ले गए। मामले का वीडियो वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा विवाद एक कथित झूठे पुलिस केस को लेकर शुरू होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित शराब कारोबारी का नाम प्रदीप बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले बौछार निवासी अभिषेक के खिलाफ 7 पेटी अवैध शराब रखने का मामला दर्ज हुआ था। झूठे केस से आक्रोशित अभिषेक के परिजन और कुछ युवक करकबेल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदीप को घेर लिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आक्रोशित महिलाओं और युवकों ने कानून हाथ में लेते हुए प्रदीप को सड़क पर गिरा दिया और उस पर बेल्ट व जूतों की बरसात कर दी। आरोपी यही नहीं रूके उन्होंने पीड़ित को एक गाड़ी में डाला और सुनसान इलाके पर ले गए। जहां उसके साथ फिर पिटाई की गई और मरने की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित ने लगाए दूसरे पक्ष पर आरोप
मामले में पीड़ित का कहना है कि ये सभी आरोपी अवैध शराब का कारोबार करने वाले दीपक लोधी के साथ आए थे। दीपक कार में ही बैठा जबकि अन्य ने उतरकर मेरे साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी जिसमें महिलाएं और कुछ युवक थे उन्होंने लात, घूसे और डंडे से पीटा है। इसके बाद उन लोगों ने मेरा अपहरण भी किया और सुनसान इलाके में ले जाकर फिर मारपीट की।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही ठेमी थाना पुलिस हरकत में आई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, फिलहाल टीम जांच में जुटी है जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध गतिविधियों का केंद्र बना क्षेत्र
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेमी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का बोलबाला है, जिसके कारण आए दिन इस तरह के विवाद सामने आते रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या वाकई केस झूठा था या यह आपसी रंजिश का परिणाम है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

