शुभम जायसवाल, राजगढ़। NH-46 पर श्रद्धालुओं की एक कार हादसे का शिकार हो गई। श्रद्धालु नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे, तभी गादिया स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक 22 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि बच्चों सहित 10 लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जंगल से भटककर शहर में पहुंचा प्यासा चीतल, कुत्तों के हमले से हुआ घायल, वन-विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा 

तेज रफ्तार बनी काल, मची चीख-पुकार

सभी श्रद्धालु रायसेन जिले के निवासी है। हादसे के वक्त कार की गति काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार लहराते हुए सड़क किनारे पलटती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: इटारसी में हाईवोल्टेज ड्रामा: 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m