सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील में खनन माफियाओं का आतंक ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। यहां खुलेआम खनन और अनियंत्रित ब्लास्टिंग से रहवासी भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। माफियाओं के द्वारा नालों को पाट दिया गया है और कई जलस्त्रोतों पर कब्जा कर लिया गया है।
चितरंगी तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़कूड़ और पिपरवान गांव में अवैध खनन का केल अब खुलेआम चल रहा है। इलाके में मौजूद प्राकृतिक नाला जो कभी इन गांवों की जीवनरेखा था उसे ही माफियाओं ने पाट डाला और उस पर सड़क बना दी।
ये भी पढ़ें: कोतमा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल: डॉक्टर-नर्स गायब, वार्ड बॉय ने किया घायल महिला का इलाज
लंबे समय से सुनियोजित तरीके से हो रहा कार्य
ग्रामीणों का कहना है कि यह सब एक दिन में नहीं हुआ बल्कि लंबे समय से सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। जिससे राजस्व सीमा को बदला जा सके और खनन का दायरा बढ़ाया जा सके। ग्रामीणओं का आरोप है कि जिस नाले पर कब्जा हुआ है वही गांव में जल का मुख्य स्त्रोत है। जिसके वजह से अब यहां पानी की समस्या भी शुरू हो गई है।
क्रेशर प्लांट से निकलने वाली धूल से जीवन मुश्किल
इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कई क्रेशर प्लांट चल रहे हैं। जो शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इन क्रेशर की वजह से जहरीली धूल खेतों में गिर रही है और फसलें तबाह हो रही है। यही नहीं इस धूल से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।
ब्लास्टिंग से घरों के गिरने का खतरा
ग्रामीणों अनियंत्रित ब्लास्टिंग का भी मुद्दा उठाया। रहवासियों का कहना है कि खदान के चारों ओर घर बने हैं। यहां बिना किसी सूचना के ब्लास्टिंग कर दी जाती है। ब्लास्टिंग से होने वाली कंपन से दीवारों में दरारें और पत्थर गिरने का खतरा हर वक्त रहता है।
ये भी पढ़ें: प्यार पर भारी पड़ी समाज की दीवार, प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, बगीचे में लटका मिला शव
शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से काम कर रहे माफिया
आदिवासी परिवार से आने वाली महिला संतरा का कहना है कि हम लोग बहुत डर में जी रहे हैं कभी भी पत्थर गिर सकता है, बच्चे भी बाहर नहीं निकल पाते हैं। वहीं सीतारम आदिवासी का कहना है कि यहां प्राकृतिक नाला था जो हमारे दिनचर्या का एकमात्र साधन था, जिसे भी पाट दिया गया। महावीर ने कहा कि दिन रात मशीन चलती है आवाज से जीना मुश्किल हो गया है और खेती भी बर्बाद हो रही है। वहीं अमरनाथ कोल ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार शासन-प्रशासन से किए हैं फिर भी माफिया खुलेआम काम कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

