केरल (Kerala Vidhan Sabha Chunav Result Live) में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को बड़ा झटका लग सकता है। केरल के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस की ओर से प्रियंका वाड्रा गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। परिणाम और रुझानों को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका बोलीं- उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे
बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत
प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट में लिखा- केरल में मेरे सभी भाइयों और बहनों, आपके विश्वास और अपार समर्थन के लिए धन्यवाद। आपने हम पर जो भरोसा जताया है, वह यूडीएफ के लिए मार्गदर्शक शक्ति बनेगा, क्योंकि हम आप सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
96 सीटों पर नतीजे घोषित
केरलम में UDF को बढ़त: 96 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 44 सीटों पर, CPI-M ने 21 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 9 सीट पर जीत हासिल की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

