लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य में लगे सारे स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड सिस्टम पर ही संचालित होंगे। मंत्री एके शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। सरकार ने स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी समस्याओं और उपभोक्ताओं के लगातार विरोध को देखते हुए यह फैसला लिया है।

प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मेरे लिए उपभोक्ता हित सर्वोपरि… विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। जिसके अनुसार अब सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

READ MORE: Bada Mangal 2026: सीएम योगी ने ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर दी बधाई, कहा- हनुमान जी सभी पर कृपादृष्टि बनाए रखें

बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।

मंत्री एके शर्मा ने बताया कि जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा। बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें। आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।

READ MORE: CM योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, प्रदेशस्तरीय शिक्षामित्र सम्मान सामारोह में होंगे शामिल, जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े

साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाय। पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है। फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है। गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दिया है।