Keralam New CM: केरलम विधानसभा चुनाव में UDF यानी कांग्रेस गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस ने 102 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि 10 साल से केरल की सत्ता पर काबिज लेफ्ट 35 सीट पर सिमटकर रह गई। केरलम में धमाकेदार जीत के बाद कांग्रेस में CM की कुर्सी के लिए ‘महाभारत’ भी शुरू हो गई है। केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कड़ा मुकाबला है। अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा।

इधर केरलम में सत्ता में आने के साथ ही मुख्यमंत्री को लेकर तीन बड़े नेता दावे करने लगे हैं। यहां तक अभी से पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। दिल्ली में लॉबिंग शुरू हो गई है। पार्टी के अंदर का तनाव बाहर आने लगा है। चालिए केरलम सीएम की रेस में शामिल तीन चेहरों के बारे में जानते हैं और देखते हैं कि किसके दावे में कितना दम हैः-

केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal)

केसी वेणुगोपाल केरलम सीएम कुर्सी की रेस में सबसे आगे हैं। इन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वो पार्टी संगठन में बहुत मजबूत पकड़ रखते हैं। वो लगातार विधायकों से मिल रहे हैं और उनका समर्थन जुटा रहे हैं ताकि उनका पलड़ा भारी दिखे। खबर है कि वो आलाकमान से मिलने दिल्ली गए हैं।

वीडी सतीशन (VD Satheesan)
 
वीडी सतीशन को को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव के दौरान बहुत आक्रामक तरीके से LDF सरकार पर हमला किया। उनकी वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश आया और UDF इस जीत तक पहुंच पाई। यही कारण है कि जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनका समर्थन सबसे ज़्यादा दिखता है। वो हाई कमान यानी दिल्ली के बड़े नेताओं के सामने अपना दावा पेश करने की तैयारी में हैं।

रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala)

रमेश चेन्निथला तीनों में सबसे अनुभवी नेता हैं। पार्टी और गठबंधन के सभी दलों में उनकी अच्छी साख है। उनके समर्थक उन्हें इस तरह पेश कर रहे हैं कि जब पार्टी को स्थिर और शांत नेतृत्व चाहिए, तो चेन्निथला सबसे सही विकल्प हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m