Amit Shah Appointed as Bengal Observer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और बी एल संतोष मौजूद थे। इस दौरान बंगाल और असम का केंद्रीय पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह- पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य में विधायक दल के नेता के चयन और सरकार गठन की प्रक्रिया की निगरानी के लिए की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी 5 मई 2026 की प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

वहीं असम के लिए भी केंद्रीय पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जेपी नड्डा को असम ता केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सह‑पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों राज्य में भाजपा विधायक दल की बैठक और नेता के चयन की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता पार्टी विधायकों से संवाद कर नेतृत्व चयन की औपचारिकताओं को पूरा कराएंगे।

बता दें कि बंगाल और असम चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। । बंगाल में  बीजेपी (BJP) की भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता बनाने जा रही है।  यहां तक की खुद भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 294 सीटों वाले विधानसभा में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि टीएमसी सिर्फ 81 सीटों पर सिमच कर रह गई है। बीजेपी की आंधी में कांग्रेस 2 और एजेयूपी 2 जीत किसी तरह निकाल पाई।

वहीं असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। बीजेपी ने अकेले 82 सीटें जीती। जबकि उसके सहयोगियों एजीपी और बीओपीएफ ने 10-10 सीटें जीतीं। इस बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए ने 102 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई। असम में ऐसा देश में पहली बार हुआ कि भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m