रणधीर परमार, छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतपुर जिले के बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें परिवहन के नाम पर मनमानी वसूली का सामना नहीं करना पड़ेगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा टैक्सी के किराए निर्धारित कर दिए गए हैं जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।

टैक्सी चालकों के साथ बैठक में लिया निर्णय

निर्धारित दरों के अनुसार, टावर तक का किराया 10 रुपये, डुडियागंज स्टेशन तक 15 रुपये और खजुराहो रेलवे स्टेशन तक 40 रुपये तय किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी टैक्सी चालकों के साथ आवश्यक बैठक कर किराया निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि बड़े कथा पंडाल के पास स्टैंड के रूप में एक स्थान निर्धारित कर टैक्सी चालकों को प्रदान किया जाए।

EXCLUSIVE: एथनॉल वाले पेट्रोल ने बरपाया कहर! अचानक तेज हुई स्कूटी की रफ्तार, खुली लिफ्ट में गिरी 

श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना

इस स्थान से मंदिर की दूरी महज 300 मीटर है। श्रद्धालु आसानी से बालाजी के दर्शन कर सकेगा इसके अलावा कथा पंडाल के ठीक सामने बस और कार के लिए स्थान आरक्षित किया गया है। पूरी तरह से खुले वातावरण में श्रद्धालु रहकर अपनी जरूरतें पूरी कर सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है। बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा बसों और कारों के लिए भी सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

MP कैबिनेट में गूंजी बंगाल की जीत: मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जश्न, एमपी में बनेगा खुद का ‘व्यापार

स्टैंड की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क

खास बात यह है कि टैक्सी, बस और कार स्टैंड की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पूरे परिसर में CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था से बागेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अनुभव पहले से अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। बीडीओ-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m