हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में चल रही नियमित सुनवाई के दौरान आज के को एक नए मोड़ पर ला दिया। “हिंदू फ्रेंड फॉर जस्टिस” की याचिका पर हुई सुनवाई में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 98 दिन की सर्वे रिपोर्ट को लेकर कोर्ट में विस्तार से दलीलें रखी गईं।

Exclusive: जनसुनवाई बनी ‘आश्वासन सभा’ 10% भी नहीं हो रहे समाधान, सालों से भटक रहे लोग,

वर्तमान संरचना पहले मंदिर थी

सुनवाई के दौरान ASI के अधिवक्ता ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट का ध्यान “मेजर फाइंडिंग्स” की ओर खींचा। ASI की ओर से साफ कहा गया कि सर्वे में मिले साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि वर्तमान संरचना पहले एक मंदिर थी, जिसे बाद में तोड़कर मस्जिद के रूप में परिवर्तित किया गया। कोर्ट को बताया गया कि सर्वे के दौरान मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इनमें प्राचीन शिलालेख, मूर्तियां, सिक्के और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं शामिल हैं।

MP भीषण सड़क हादसे में 2 मौत, 4 घायलः जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर कार और मालवाहक में सीधी टक्कर

मुगल आक्रांताओं ने मंदिर को क्षतिग्रस्त किया

कुछ शिलालेखों में स्पष्ट रूप से यह दर्ज होने का दावा किया गया कि मुगल आक्रांताओं के हमले के बाद मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया और उसी सामग्री का उपयोग कर संरचना को बदलने की कोशिश की गई। ASI की ओर से यह भी कहा गया कि यह निष्कर्ष उनकी विस्तृत 10 वॉल्यूम रिपोर्ट पर आधारित हैं, जिसमें हर पहलू का वैज्ञानिक और ऐतिहासिक विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के वीडियो का एक्सेस भी संबंधित पक्षों को उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश गिरफ्तारः वारदात के लिए सोशल मीडिया के जरिए यूपी से बुलाए थे ‘शूटर’

स्मारक राजा भोज के काल का

सुनवाई में यह भी सामने आया कि जिस स्मारक को लेकर विवाद है, उसे 10वीं–11वीं शताब्दी का बताया जा रहा है। दलीलों में यह भी कहा गया कि यह स्मारक राजा भोज के काल का है और यहां मां सरस्वती का मंदिर एवं संस्कृत शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया कि उनके द्वारा पहले से किए जा रहे दावों को अब ASI की रिपोर्ट से मजबूती मिली है। वहीं कोर्ट पूरे मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और रिपोर्ट का गहराई से परीक्षण कर रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m