जालंधर। पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के बाहर एक एक्टिवा में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि शुरुआती जांच में इसमें विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है और आसपास की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ वह एक डिलीवरी बॉय की बताई जा रही है, जो पार्सल लेकर जा रहा था। चूंकि घटना बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय जैसे संवेदनशील इलाके के बाहर हुई है, इसलिए जांच एजेंसियां इसे महज हादसा मानने को तैयार नहीं हैं।

फिलहाल जांच का फोकस इस बात पर है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। साथ ही, हिरासत में लिए गए युवक की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्सल में क्या था और धमाका किस वजह से हुआ।
- भोपाल में 90 डिग्री ब्रिज के शौचालय कांड! निगम के इंजीनियरों का नया कारनामा, टॉयलेट के सामने बना दी बाउंड्री वॉल
- सोनीपत पुलिस का जागरूकता अभियान: खिलाड़ियों को नशे और साइबर अपराधों से बचने का दिया संदेश
- Raipur Breaking News : राजधानी में जीजा ने अपनी सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर
- 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, वन्य जीव प्रभाग की टीम ने निरीक्षण कर प्राकृतिक जोखिमों का किया आंकलन
- Rajasthan News: माही नदी में पलटी 10 लोगों से भरी नाव, महादेव के दर्शन करने जा रहे 2 लोग लापता
