जालंधर। पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के बाहर एक एक्टिवा में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि शुरुआती जांच में इसमें विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है और आसपास की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ वह एक डिलीवरी बॉय की बताई जा रही है, जो पार्सल लेकर जा रहा था। चूंकि घटना बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय जैसे संवेदनशील इलाके के बाहर हुई है, इसलिए जांच एजेंसियां इसे महज हादसा मानने को तैयार नहीं हैं।

फिलहाल जांच का फोकस इस बात पर है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। साथ ही, हिरासत में लिए गए युवक की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्सल में क्या था और धमाका किस वजह से हुआ।
- अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी तेज, 35 हजार स्वयंसेवक पहुंचे, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट
- इतना दिमाग अपराध रोकने में लगाते..! बाराबंकी पुलिस का खेला, सड़क हादसे में आरोपी ड्राइवर के बदले दूसरे को बना दिया चालक, किस सेटिंग में लगी खाकी?
- Bastar City News : केशकाल में दो करोड़ का गांजा बरामद, त्योहार की खरीदारी पर ट्रैफिक का ग्रहण, बैंक की शर्तों से सरकारी योजनाओं पर ब्रेक, खाद कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, शराब तस्करी का खुलासा… समेत पढ़ें अन्य खबरें
- बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1700 फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा, सर्टिफिकेट की हो रही जांच, छठ से पहले मिलेगा बकाया वेतन
- सोनम वांगचुक के स्कूल हिमालयन इंस्टीट्यूट को नोटिस: मंजूरी के बिना संचालित करने का आरोप, भड़के दीपके बोले- ‘हमारे पास ऐसी…,’
