भागलपुर। शहर में गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच पैदा हुए इस परिवहन संकट को देखते हुए पूर्व मध्य रेल (ECR) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे अब मुंगेर रेल पुल के रास्ते सरायगढ़ और देवघर के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिससे सहरसा, खगड़िया और भागलपुर के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
7 मई से शुरू होगा परिचालन
समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति के अनुसार, विक्रमशिला पुल पर यातायात रुकने से लोगों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दी गई है। यह सेवा 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।
ट्रेन की समय-सारणी (05573 सरायगढ़ से देवघर)
यह ट्रेन सरायगढ़ से तड़के 03:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं:
- सुपौल: 03:38 बजे
- सहरसा: 04:30 बजे
- खगड़िया: 06:00 बजे
- मुंगेर: 06:40 बजे
- भागलपुर: 08:30 बजे
- देवघर आगमन: 11:20 बजे
वापसी का समय (05574 देवघर से सरायगढ़)
वापसी में यह ट्रेन देवघर से 11:35 बजे खुलकर इन स्टेशनों पर पहुंचेगी:
- भागलपुर: 14:20 बजे
- मुंगेर: 16:25 बजे
- खगड़िया: 17:50
- सहरसा: 20:40 बजे
- सरायगढ़ आगमन: 22:15 बजे
इन क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा
विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है। इसके क्षतिग्रस्त होने से गंगा के दोनों ओर रहने वाली आबादी का संपर्क कट गया था। नई स्पेशल ट्रेन के चलने से अब सुपौल, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, सबदलपुर, सुल्तानगंज और बांका के यात्रियों को भागलपुर और देवघर जाने के लिए एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प मिल गया है। रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि यदि भीड़ बढ़ती है, तो भविष्य में अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन भी किया जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

