सतीश दुबे, डबरा। सिटी थाना पुलिस इन दिनों ऐसे अपराधियों को पकड़ने के मिशन पर निकली है जिसके लिए उन्हें वर्दी से परहेज करना पड़ रहा है। सिविल ड्रेस में तैनात इन पुलिसकर्मियों को देख ऐसा लगता है कि जैसे कोई विशेष स्क्वाड तैयार किया गया है। पुलिस इस अवतार में इसलिए दिखी क्योंकि कुछ लोगों ने उनके क्षेत्र की जनता को परेशान किया था। उन्हें सुनसान इलाके में लिफ्ट का झांसा देकर उनके जेब पर हाथ साफ किया था।
झांसी से यहां आकर करते थे लूट
दरअसल हाल ही में पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आई जिसमें कुछ लोग भोल-भाले लोगों कों लिफ्ट का झांसा देकर उनके जेब साफ कर लेते हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए टीम गठित की और सिविल ड्रेस में उनकी तैनाती की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वृद्ध लोगों को लिफ्ट देकर जेब कतरने वाले दो आरोपियों को पकड़ने मे सफलता हासिल की है। आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार और जितेन्द्र अहिरवार जो उत्तरप्रदेश झांसी के रहने वाले हैं। इन जेब कतरों से तीन मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से 10 हजार 200 रूपए और घटनाओं में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त किया गया है।
तीन पीड़ितों से कर चुके हैं लाखों की लूट
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा करते हुए कहा है कि दोनों ही आरोपी रास्ते से लोगों को लिफ्ट देकर बड़ी चालाकी के साथ जेब कतरने जैसी वारदात करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर जांच करते हुए खुलासा हुआ है कि इन्होंने रतन सिंह रावत निवासी भदौना से 27 हजार रूपए, लायकराम जाटव निवासी हातेड़ा से 65 हजार और भगवानदास बाथम निवासी जरावनी से 77 हजार रूपए लूटे थे। तीनों ही मामले की शिकायत डबरा सिटी थाने में दर्ज थी।
पुलिस ने की प्रेसवार्ता
पुलिस ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर और SDOP सौरभ कुमार ने मीडियो को पूरे मामले से अवगत कराया। इन्होंने उस टीम की भी सराहना की जिन्होंने इस पूरे मामले में पड़ताल कर आरोपियों को उनकी सही जगह पहुंचाने का काम किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

