सिद्धार्थ शरद, वैशाली। जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले चकौसन की जिमदारी घाट स्थित गांव की है। मृतिका की पहचान कंचनपुर गांव निवासी शंकर साह की पुत्री पूजा कुमारी (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पूजा कुमारी की शादी 11 माह पूर्व बिदुपुर थाना क्षेत्र के ही जिमदारी घाट निवासी स्वर्गीय हरिचरण साह के पुत्र अमित कुमार से हुई थी।
परिजनों ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप
मृतका के पिता शंकर साह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री का गला घोंटकर या फांसी लगाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया, “एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। जब हम तुरंत मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मेरी बेटी का शव घर में पड़ा था और ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार थे।”
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले की गहन जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच प्रक्रिया अपनाई। जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ये भी पढ़ें- चाची ने ली 8 साल की मासूम की जान, कत्ल के बाद सबके साथ मिलकर ढूंढती रही लाश, SIT ने ऐसे किया खुलासा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

