हर्षराज गुप्ता, खरगोन। ऊन थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ न केवल दरिंदगी की गई, बल्कि उनकी पहचान उजागर न हो इसलिए मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य कांड के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
ये भी पढें: कुएं से पानी भरने गई छात्रा का सगे भाइयों ने किया अपहरण, जबरन शादी का बनाया दबाव, घने जंगल में 3 घंटे तक…
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे पास के ही एक खेत में बने बाड़े में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत की हदें तब पार हुई जब आरोपियों ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजने के बाद परिजनों के बच्ची का शव उसी बाड़े में मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढें: चंदे के नाम पर गुंडागर्दी, 2 क्विंटल गेहूं न देने पर दलित परिवार को बेरहमी से पीटा, हैवानियत का वीडियो वायरल
पुलिस का पक्ष
इस घटना के बाद समाज में भारी आक्रोश है, परिजनों ने दोषियों को जल्द पकड़कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

