नीलेश भानपुरुया, झाबुआ। मेघनगर से बेजुबान जानवरों को ट्रक में भरकर उनके परिवहन की तस्वीरें सामने आयी है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बेजुबानों के साथ क्रूरता की तमाम हदें पार की गई है। इस वाहन को गौसेवकों की तत्परता से पकड़ा गया है, जिसमें 56 बेजुबान जानवरों का रेस्क्यू किया गया है।
ये भी पढ़ें: शर्मसार हुई इंसानियत: घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या
घटना मेघनगर के पास अगराल क्षेत्र की है। जहां गौसेवकों ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा और जब ट्रक का दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि ट्रक हरियाणा से केरल जा रहा था।
ट्रक में करीब 56 भैंस के बच्चो को ठूसकर भरा गया था। आलम यह था कि बेजुबान जानवर सांस तक नहीं ले पा रहे थे। पशुओं की हालत को देखते हुए गौसेवकों ने मानवता दिखाते हुए सभी के लिए चारे और पानी की व्यवस्था की है।
ये भी पढ़ें: कुएं से पानी भरने गई छात्रा का सगे भाइयों ने किया अपहरण, जबरन शादी का बनाया दबाव, घने जंगल में 3 घंटे तक…
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए ट्रक में कुल तीन लोग सवार थे। जिनमे से 1 आरोपी फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जबकि अन्य दो को मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

