रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। मप्र औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा आयोजित ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बुरहानपुर को प्रदेश की एकमात्र ‘टेक्सटाइल्स नगरी’ का दर्जा देते हुए यहां एक नए टेक्सटाइल्स क्लस्टर की स्थापना को मंजूरी दी है।
उद्यमियों की समस्याओं का हुआ समाधान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जिले में उद्योगों के सामने आ रही बिजली, जमीन और लॉजिस्टिक्स जैसी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगपतियों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण किया जाए ताकि निवेश का माहौल और बेहतर हो सके।
5500 करोड़ की सब्सिडी जारी
प्रदेश के औद्योगिक विकास में आ रही वित्तीय बाधाओं को दूर करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योगों की रुकी हुई सब्सिडी को लेकर सरकार गंभीर है। अब तक सरकार के प्रयासों से 5500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की जा चुकी है, जिससे प्रदेश के हजारों छोटे-बड़े उद्योगों को बड़ी राहत मिली है।
जल्द होगा ‘निमाड़ इंडस्ट्री कॉनक्लेव’
बुरहानपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘निमाड़ इंडस्ट्री कॉनक्लेव’ के आयोजन की भी घोषणा की। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से निमाड़ क्षेत्र के उत्पादों, विशेषकर टेक्सटाइल्स और केला प्रसंस्करण उद्योगों को बड़े बाजार और निवेशक मिलने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

