संदीप शर्मा, विदिशा। लटेरी तहसील से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान खुशियों से भरा माहौल मातम में बदल गया। शहर के सेन गार्डन के पास एक पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप: प्यार के नाम पर सरकारी क्वार्टर में मिटाई हवस, महिला ने दर्ज कराई FIR
शादी में शामिल होने लटेरी आया था किशोर
जानकारी के अनुसार मृतक बालक मूल रूप से शमशाबाद रोड का रहने वाला । वह मंगलवार को एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने आया था। शादी की रात बालक अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
सुबह गड्ढे में मिला शव
बुधवार सुबह करीब 9 बजे खोजबीन के दौरान गार्डन के समीप स्थित एक पानी के गड्ढे में बालक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलते ही आयोजन स्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
ये भी पढ़ें : झाड़ियों में युवक का शव मिलने से संनसनी: शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है जिससे हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

