प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए उज्जैन के नागझिरी स्थित लालपुर बालगृह से तीन नाबालिग के फरार होने का मामला सामने आया है। अपचारियों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने की वारदात को अंजाम दिया, जिससे बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बाथरूम की ग्रिल तोड़कर हुए फरार
घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है जब बालगृह में बच्चों की गिनती की गई, तो तीन बच्चे कम पाए गए। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत पूरे इलाके में बच्चों की तलाश शुरू कर दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। जांच में सामने आया कि बच्चे बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हादसा या साजिश? महिला की खाई में गिरकर मौत, बेटी के मंगेतर पर लगा हत्या का आरोप
भागने वालों में एक अपचारी को शाजापुर से हफ्तेभर पहले ही बालगृह में लाया गया था, जबकि उज्जैन के दोनों बच्चे करीब 6 महीने से यहां थे। अपचारियों के भागने की सूचना नागझिरी थाने को दे दी गई है। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य संभावित स्थानों पर सर्चिग अभियान चलाया जहां से वे भाग सकते थे, लेकिन देर रात तक तीनों बच्चों का पता नहीं चल पाया।
पहले भी भाग चुके हैं आपचारी, नहीं लगा किसी का सुराग
बता दे की यह पहली बार नहीं है जब बालगृह से अपचारी फरार हुए है। इससे पहले 20 जनवरी 2026 को दो नाबालिग बच्चे बाथरूम की ग्रिल और वेंटिलेशन तोड़कर भाग गए थे। वे सुबह करीब 5 बजे फरार हुए थे और अब तक उनका भी पता नहीं लग पाया है।
इसके अलावा नवंबर 2023 में भी बालगृह से तीन नाबालिग बच्चे कमरे की ग्रिल तोड़कर भाग गए थे। इनमें एक बच्चा मुंबई और दो राजस्थान के रहने वाले थे। जिनका भी अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है।
ये भी पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से इकलौते बेटे की हुई मौत
अलग-अलग टीम बनाकर पुलिस कर रही जांच
CSP श्वेता गुप्ता ने बताया कि तीनों बच्चों में से दो नागदा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक बच्चा बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दो बच्चों की बाल संप्रेषण गृह से सजा पूरी हो चुकी थी और उन्हें आगे की प्रक्रिया के तहत यहां रखा गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चों की जल्द तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

