पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है कि आखिर बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदारों के बीच अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं पॉल भाजपा की मजबूत छवि के रूप में उभरी हैं। मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम हैं, जिसमें सुवेंदु अधिकारी इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनके साथ ही इस रेस में कई और भी नाम हैं, जिनमें अग्निमित्रा पॉल भी एक हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए अग्निमित्रा पॉल का नाम चर्चा में है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है. इस रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं. उनके अलावा एक और नाम है अग्निमित्रा पॉल का.
सूत्रों के अनुसार, वो मंगलवार को दिल्ली पहुंची थीं. उन्होंने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद कोलकाता लौट गईं. उन्होंने बीजेपी हाईकमान से मुलाकात भी की. ऐसे में अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि बंगाल में नया मुख्यमंत्री कौन होगा. सुवेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे ज्यादा चल रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी बंगाल में महिला को मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है. इस लिहाज से हाईकमान की पहली पसंद अग्निमित्रा पॉल हैं. इसके अलावा कुछ अन्य नामों पर भी बीजेपी हाईकमान विचार कर रहा है.
कहा जा रहा है कि इस रेस में सुवेंदु अधिकारी अभी सबसे आगे हैं क्योंकि वो भवानीपुर और नंदीग्राम की दोहरी परीक्षा पास कर चुके हैं. उन्होंने ममता के गढ़ भवानीपुर में उन्हें हराकर एक मिसाल कायम कर दी है.
अग्निमित्रा पॉल और सुवेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष का नाम भी इस रेस में शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, दिलीप भी बीजेपी हाईकमान के संपर्क में हैं. एक और नाम जो चर्चा में बना हुआ है, वो बंगाल भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का है. बंगाल बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की पहली पसंद समिक भट्टाचार्य हैं.
बेशक सीएम फेस पर सस्पेंस बरकार है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हैं, जो कि ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोह हर बार राजभवन में होता है. हालांकि, इस बार यह ब्रिगेड ग्राउंड में होगा. जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 10 बजे होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

