पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही. 7 मई 2026 को, विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी का भी पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस हत्याकांड को एक सोची-समझी हत्या बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी यहां के गुंडों को खत्म करेगी.
सुवेंदु अधिकारी ने इसे ‘बेरहमी से की गई हत्या’ और हत्यारों पर रेकी करने का आरोप लगाया. बंगाल में ये चौंकाने वाली घटना विधानसभा चुनाव के नतीजों के 48 घंटों के भीतर हुई है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों (2026) के बाद राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वो पिछले 5 साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो मैं कह रहा हूं वही बात DGP ने भी कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं.
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने को ‘बेरहमी से की गई हत्या’ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में इस हमले को अंजाम देने से पहले हत्यारों ने इलाके की रेकी की थी. विधानसभा चुनाव के नतीजों के 48 घंटों के भीतर ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. सुवेंदु अधिकारी के कार्यकारी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में एक हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी का भी पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस हत्याकांड को एक सोची-समझी हत्या बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी यहां के गुंडों को खत्म करेगी.
उन्होंने कहा कि हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है. विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे. उन्होंने कहा है कि यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है. BJP यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी.
BJP विधायक कौस्तव बागची ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. खासकर भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने जिस तरह उन्हें करारी हार दी उससे वो बौखलाई हुई हैं. चंद्रनाथ और बुद्धदेव का इस जीत में अहम रोल था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

