ODHISHA DESK, भुवनेश्वर: ओडिशा में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजद (BJD) विधायक अरुण साहू ने मोहन चरण माझी की सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। चुनाव के दौरान भाजपा के ‘ओडिशा नंबर वन बनेगा’ के नारे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज ओडिशा अपराध और खराब कानून व्यवस्था के मामले में देश में नंबर वन बन गया है।

अरुण साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाओं में ओडिशा की स्थिति चिंताजनक है। हिंजिली, कणास और ढेंकानाल में हुई बलात्कार की घटनाओं के बाद बालिअंता की ह्रदय विदारक घटना ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ओडिशा अब यूपी या बिहार बन गया है, जहाँ पुलिस की मौजूदगी में और पुलिस को सूचना देने के बावजूद हत्याएं हो रही हैं। साहू ने कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा रही है, लेकिन सरकार न तो संवेदनशीलता दिखा रही है और न ही इसकी गंभीरता से समीक्षा कर रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार केवल चुनाव जीतने का जश्न मना रही है, जबकि आम जनता असुरक्षित है। उन्होंने कहा, “अगर सरकार सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है, तो उसे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।”

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करते हुए उन्होंने दुख के साथ कहा कि वर्तमान स्थिति में अब “राज्य केवल जगन्नाथ के भरोसे है।”

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें