चंडीगढ़। पंजाब में आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। राज्य में पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए कल यानी शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे। उनके साथ बैठक में मुख्य रूप से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य में जल्द ही नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव जीतने के लिए ठोस ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। कांग्रेस ने पहले ही अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
इसमें 8 नगर निगमों, 65 नगर परिषदों और 16 नगर पंचायतों के लिए पार्टी ने हलका प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन चुनावों की जिम्मेदारी कई पूर्व विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को सौंपी गई है ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके।

संगठन को मजबूत करने की कवायदइस बैठक से पहले कांग्रेस ने अपने कैडर को प्रशिक्षित करने पर भी जोर दिया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (गुप्त गंगा) में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लगभग 80 जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्वयं इस शिविर में शिरकत की और जिला अध्यक्षों को पार्टी की मजबूती के लिए विशेष ट्रेनिंग दी।
- आरंग विधायक का रिपोर्टकार्ड : मंत्री गुरु खुशवंत से क्यों नाराज हैं लोग ? रेत, शराब और पानी ! जानिए ग्रामीणों से ढाई साल का हाल…
- जीतराम कश्यप का बड़ा दावा, बोले- बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा से कांग्रेस होगी मजबूत
- पलक झपकते ही 5 जिंदगी तबाहः ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
- ऑनलाइन सट्टे पर शिकंजा : खाईवाल अंकित अग्रवाल नागपुर से गिरफ्तार, नमन-आयुष को उपलब्ध करता था आईडी
- “बीजेपी वोट चोरी से सरकार बना रही…” कांग्रेस ही हराएगी”, गुरुग्राम में राहुल गांधी का बड़ा हमला, RSS से लेकर अमेरिका तक पर साधा निशाना

