अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ढीमरखेड़ा एसडीएम कोर्ट के भीतर एसडीएम और एक अधिवक्ता के बीच तीखी बहस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है और अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें : जेठ की क्रूरता का लाइव वीडियो: बहू को लाठियों से अधमरा होने तक पीटा, बच्चों के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष

क्या है पूरा मामला?

सामने आए इस वीडियो में यह साफ सुना जा सकता है कि SDM और अधिवक्ता के बीच किसी पुराने विवादित वीडियो को लेकर बातचीत हो रही है। SDM महोदया उस पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए कह रही है कि आपने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल क्यों किया, आप मुझे भ्रष्ट कह सकते थे… आपने यह भी कहा कि उसी जाति के कुछ नेताओं से मुझे पिटवाएंगे। आपको बता दें कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है और जिस मामले को लेकर इस वीडियो में बात हो रही है वह इससे पहले का है। जिसमें अधिवक्ता द्वारा जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया।

पहले हो चुकी है सुलह ?

अधिवक्ता संघ के अनुसार यह वीडियो पुराना है। घटना के तुरंत बाद ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्तालाप हुआ था और मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था। उस दौरान SDM ने भी मामले को बढ़ाया नहीं था और किसी भी प्रकार की पुलिस शिकायत या विभागीय शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

ये भी पढ़ें : पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी ड्रग्स की फैक्ट्री! सेंट्रल नारकोटिक्स ने मारा छापा, SP ने चौकी प्रभारी समेत 3 को किया सस्पेंड

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें

भले ही स्थानीय स्तर पर सुलह हो चुकी थी लेकिन अब वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी के प्रति ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m