हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत में एक नया भूचाल आ गया है, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कथित तौर पर बहुचर्चित बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी की शादी समारोह में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में विरोधियों के हाथ एक बड़ा मुद्दा लग गया है।

यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हाल ही में जहरीली और अमानक शराब पीने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और तमाम लोग गंभीर रूप से अस्पतालों में भर्ती हुए थे। इस सनसनीखेज शराब कांड के बाद पुलिस ने जिन मुख्य आरोपियों पर शिकंजा कसा था, उनमें लाइसेंसधारी शराब ठेकेदार मनीष लोधी का नाम भी शामिल था, जिस पर अवैध और जहरीली शराब के नेटवर्क से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं।

सरकार और माफिया की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया था

घटना के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाए हुए थी। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे और राज्य की बीजेपी सरकार व आबकारी विभाग पर तीखे हमले बोलते हुए ताबड़तोड़ राजनीतिक बयानबाजी की थी। कांग्रेस ने इस पूरी त्रासदी के लिए सरकार और शराब माफियाओं की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया था।

MP राज्यसभा चुनाव पर्चा निरस्त मामलाः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई

सियासी घमासान तेज

अब उन्हीं गंभीर आरोपी मनीष लोधी की शादी समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शामिल होने और कथित तौर पर डांस करने की तस्वीरें सामने आने के बाद बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों ने विपक्षी दलों को कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाने का बड़ा अवसर दे दिया है। हालांकि, इन वायरल फोटोज की सत्यता और संदर्भ को लेकर अभी विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इस घटना ने सूबे की राजनीति का पारा जरूर चढ़ा दिया है।

मध्यप्रदेश

इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: मिशन 2028 और मालवा-निमाड़ पर कांग्रेस का बड़ा दांव

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m