रणधीर परमार, छतरपुर। मारपीट और झगड़े में मध्य प्रदेश की लडकियां अब लड़कों को भी पीछे छोड़ रही हैं। छतरपुर के नौगांव में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला जहां कॉलेज छात्राओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नौगांव के एक कॉलेज के बाहर दो छात्राओं के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। लाल-सफेद यूनिफॉर्म में मौजूद छात्राओं के दोनों गुट एक-दूसरे पर टूट पड़े। आसपास खड़ी अन्य छात्राएं बीच-बचाव करती रहीं। वायरल वीडियो में कॉलेज की छात्राएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं।
फिलहाल इस घटना की वजह क्या थी यह पता नहीं चल पाया है। वीडियो वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

