राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में सहायक सचिव की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मछंड़ सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव के साथ 5 लाख के लेनदेन को लेकर बंधक बनाकर मारपीट की। हैवानों ने उन्हें इतना पीटा कि उनकी चमड़ी उधड़ गई। 

सहायक सचिव ने आरोप लगाया कि 13 घंटे बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। बेसबॉल बैट, प्लास्टिक पाइप, लात-घूंसों और थप्पड़ बरसाते हुए बेरहमी से की मारपीट कर चमड़ी उधेड़ी। अपहरण करने के बाद आलमपुर और दबोह क्षेत्र में घुमाया, बेरहमी से करते रहे बदमाश सहायक सचिव की मारपीट। पिस्टल दिखाकर 3 चैक, 5 कोरे कागज सहित 200-200 रुपए के 2 स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर कराए।

आरोपी ने पहले लेनदेन की रकम नगद लौटाई उसके 6-7 दिन बाद बाकी हिसाब करने और अपने पिता से बात के बहाने बुलाया था लहार। यहां पहुंचने पर  जाने पर सहायक सचिव अपने एक दोस्त के साथ निजी कार से अजीत चौहान के घर पहुंचे। घर पहुंचते ही आरोपी और उसके अन्य 3 साथियों ने मिलकर मारपीट शुरू की। पीड़ित की कार में उसे पीछे की सीट पर बिठाकर खुद ड्राइविंग सीट पर बैठे। कई घंटों से घर न आने पर पीड़ित के परिजन रात 11बजे आरोपी के घर पहुंचे, तब आरोपियों के चंगुल से छुटे सहायक सचिव विनोद सिंह राजावत।

पीड़ित की शिकायत पर लहार थाना पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जबरन बंधक बनाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी, जबरन चेक, कोरे कागजों सहित स्टाम्प पर हस्ताक्षर कराने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज का विवेचना शुरू की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m